पहली बार फिंगर प्रिंट से पकड़े चोर… जोबनेर में की थी वारदात, सीकर-बीकानेर में मिले आरोपी

पहली बार फिंगर प्रिंट से पकड़े चोर… जोबनेर में की थी वारदात, सीकर-बीकानेर में मिले आरोपी

जयपुर रेंज पुलिस का दावा है कि संभवत: प्रदेश में पहली बार जोबनेर में हुई एक नकबजनी की वारदात का खुलासा फिंगर प्रिंट से हुआ है। जोबनेर में इसी वर्ष 24 जनवरी की रात को गणेश विहार कॉलोनी स्थित एक घर में नकबजनी हुई। अगले दिन सुबह वारदात का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़त परिवार ने बताया कि चोर घर से सोने की एक चेन, झुमकों की एक जोड़ी, टॉप्स, एक मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब जोड़ी, चांदी के कड़े, 35000 रुपए व अन्य कीमती सामान ले गए। पुलिस टीम ने घटना स्थल से उठाए फिंगर प्रिंट को खुद के रिकॉर्ड में शामिल चिह्नित फिंगर प्रिंट से मिलान किया। टीम ने बताया कि सीकर के जाजोद स्थित गोरिया निवासी रोशन मीणा से घटना स्थल से उठाए फिंगर प्रिंट मिल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी रोशन मीणा की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह एटीएम लूट मामले में वह बीकानेर जेल में बंद है। जोबनेर थाना पुलिस आरोपी रोशन मीणा को बीकानेर जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई। आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जोबनेर में वारदात करना कबूल लिया।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा