होनी थी गोद-भराई की रस्म, पति की लाश आई, प्रेग्नेंट पत्नी के परिवार में भी मातम

होनी थी गोद-भराई की रस्म, पति की लाश आई, प्रेग्नेंट पत्नी के परिवार में भी मातम

25 साल के भगवत सिंह की आंध्र प्रदेश में डूबने से मौत हो गई। सालभर पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी रेखा कंवर 6 महीने की प्रेग्नेंट है। आज यानी 11 जुलाई (शुक्रवार) को रेखा की गोद-भराई की रस्म होने वाली थी। लेकिन खुशियों की जगह दो परिवारों में मातम पसर गया। गुरुवार शाम भगवत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। भगवत सिंह पुत्र प्रताप सिंह जालोर के आहोर थाना इलाके के देवकी गांव का रहने वाला था। 5 साल से वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के कल्याण दुर्गम में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम कर रहा था। पिछले साल उसकी शादी हुई थी। शादी के 2 महीने बाद ही भगवत काम पर लौट गया था। पत्नी रेखा कंवर 6 महीने की प्रेग्नेंट है। कुछ दिन से वह अपने पीहर दयालपुरा (जालोर) थी। सोमवार 7 जुलाई को भगवत के परिवार ने ससुराल (देवकी गांव) बुलाया। परिवार गोद भराई का रस्म करने वाला था। शुक्रवार 11 जुलाई का मुहूर्त निकला था। सोमवार को ही बहू रेखा कंवर के लिए ससुराल वालों ने नए कपड़े सिलाने के लिए दर्जी को दिए थे। परिवार में खुशियां थी। इसके अगले ही दिन सूचना मिली कि भगवत सिंह की आंध्र प्रदेश में डूबने से मौत हो गई। परिवार में हाहाकार मच गया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी