बीकानेर संभाग: दो महिलाएं डिजिटल अरेस्ट का शिकार, करोड़ों रुपए ठगे

बीकानेर संभाग: दो महिलाएं डिजिटल अरेस्ट का शिकार, करोड़ों रुपए ठगे

श्रीगंगानगर। इलाके में साइबर ठगों के जाल में फंसकर दो महिलाएं डिजिटल अरेस्ट होकर एक करोड़ साढ़े दस लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई। एक केस में ग्रामीण क्षेत्र की बुजुर्ग महिला को कॉलर ने फर्जी सीबीआइ बनकर इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि वह उसके बताए खाते में एक करोड़ पांच लाख 59 हजार रुपए जमा करवाकर ठगी गई। वहीं जिला मुख्यालय पर एक महिला चिकित्सक को आर्मी अफसर बनकर ठग ने करीब छह लाख रुपए की चपत लगाई। दोनों मामले साइबर थाने में दर्ज किए गए हैं। इन दोनों मामलों की जांच साइबर थाने के प्रभारी डीएसपी कुलदीप वालिया को दी गई है। चूनावढ़ क्षेत्र गांव 22 एमएल निवासी ने रिपोर्ट दी कि उसका एक बेटा कनाडा और दूसरा ऑस्ट्रेलिया रहता है। तीन साल पहले उसने और उसके पति ने 32 बीघा भूमि का बेचान किया था।

इसकी एवज में मिली राशि में से नौ बीघा भूमि खरीद कर ली और शेष राशि अलग-अलग बैंक खातों में जमा की गई। 15 नवंबर 2024 को एक अज्ञात कॉलर ने खुद को दिल्ली में सीबीआइ अधिकारी बताते हुए परिचय दिया। उसने धमकाया कि बैंक खातों में फर्जी तरीके से काफी राशि जमा हुई है। फडिंग राशि जमा के संबंध में सीबीआई की ओर से केस दर्ज किया जा रहा है। पहली बार आई कॉल में करीब दस मिनट और दूसरी कॉल में करीब चालीस मिनट का समय लगाया। इस मामले की जांच में पता चला कि कई और लोगों से करीब 100 करोड़ रुपए ठगे गए। पुलिस ने उन बैंक खातों का विवरण हासिल किया, जिनमें ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी। बाद में ठगी से जुड़े मोबाइल फोन का पता चला, जिसका इस्तेमाल फेंग चिनजिन कर रहा था।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार