फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ राजस्थान में टैक्स फ्री की गई, गोधरा कांड पर बनी है, मोदी ने की तारीफ

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ राजस्थान में टैक्स फ्री की गई, गोधरा कांड पर बनी है, मोदी ने की तारीफ

pm modi and Amit Shah praises film the sabarmati Report election connection | द साबरमती रिपोर्ट का चुनावी कनेक्शन!: पीएम मोदी और अमित शाह ने की जमकर तारीफ; गोधरा कांड पर बेस्ड
राजस्थानी चिराग। गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को राजस्थान सरकार ने टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। वित्त विभाग भी टैक्स फ्री करने के आदेश जारी कर रहा है। रविवार को पीएम मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की थी, आज भजनलाल सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। वहीं, दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा- हमारी सरकार ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को राजस्थान में कर-मुक्त (टैक्स फ्री) करने का सार्थक निर्णय लिया है। यह फिल्म इतिहास के उस भयावह काल-खंड को दर्शाती है, जिसे कुछ स्वार्थी तत्वों ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए विकृत (तोड़ मरोड़ कर पेश) करने का गलत प्रयास किया। यह फिल्म न केवल तत्कालीन व्यवस्था की वास्तविकता को प्रभावशाली रूप से उजागर करती है। उस समय प्रचारित किए गए भ्रामक, मिथ्या नैरेटिव का भी खंडन करती है। इस दुर्भाग्यपूर्ण , हृदयविदारक घटना को फिल्म में अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है।

सीएम ने आगे लिखा- यह फिल्म इसलिए भी अवश्य देखी जानी चाहिए। अतीत का गहन विवेचनात्मक अध्ययन ही हमें वर्तमान को समझने और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।

पीएम ने रविवार को फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था- यह अच्छी बात है कि सच सामने आ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ही गोधरा कांड पर बनी फिल्म साबरमती रिपोर्ट की तारीफ की थी। उन्होंने एक यूजर की साबरमती रिपोर्ट पर की गई पोस्ट को X पर रीट्वीट करके लिखा था- यह अच्छी बात है कि सच सामने आ रहा है। वो भी इस तरह से कि आम जनता भी इसे देख सके। झूठी धारणा सिर्फ कुछ वक्त कायम रह सकती है, हालांकि तथ्य सामने आता ही है।

  • Related Posts

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट