भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना
(राजस्थानी चिराग की खास खबर)
बीकानेर। 31 अगस्त।
अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर 75 से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को दी गई पार्टी टिकट वापस छीनकर विशाल गोलच्छा को दे दी है, पार्टी टिकटों में इतना बड़ा उलटफेर नगर निगम क्षेत्र के दोनों भाजपा विधायक जेठानंद व सिद्धि कुमारी के विरोध के चलते हुवा है।
दैनिक राजस्थानी चिराग शुरू से महावीर रांका की टिकट को लेकर दोनों विधायकों के विरोध की खबर लगातार अपडेट कर रहा था, और टिकट मिलने में संदेह जाहिर कर रहा था, मगर रांका की दो केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम व गजेन्द्र सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तरफदारी करने से टिकट फाइनल करके दे दी गई थी, और आज रांका ने भाजपा के बैनर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया था।
उधर रांका को मिली टिकट पर पार्टी हाईकमान और दोनों विधायकों में घमासान चल रहा था, आखिर बताते हैं कि विधायक जेठानंद व सिद्धि कुमारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण भाजपा दबाव में आ गई, और आखिर में महावीर रांका की टिकट काटकर विधायक जेठानंद के खास भक्त विशाल गोलच्छा को टिकट दे दी गई है।
पिछले विधानसभा चुनावों से लेकर अब पार्षद चुनावों तक लगातार महावीर रांका के साथ भाजपा यही व्यवहार कर रही है ।

Related Posts

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा