नदी में बही कार, सरकारी टीचर समेत 3 की मौत, साथियों संग किला घूमने आए थे

नदी में बही कार, सरकारी टीचर समेत 3 की मौत, साथियों संग किला घूमने आए थे

पुलिया पार करते समय कार पानी के तेज बहाव में बह गई। करीब 2 घंटे बाद कार को पानी से निकाला गया तो उसमें 2 लाशें थी। इनमें एक सरकारी टीचर थे। घटना के करीब 20 घंटे बाद तीसरे युवक का भी शव बरामद कर लिया गया है। एक टीचर अब भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार, सभी लोग रविवार को गागरोन का किला घूमने के बाद लौट रहे थे। कालीसिंध नदी की पुलिया पर पानी का बहाव तेज था। मौके पर मौजूद लोगों ने उनको पुलिया पार करने से मना किया था, लेकिन ड्राइवर ने पानी में कार उतार दी। थोड़ी दूर जाने के बाद कार पानी में फंस गई और कुछ ही देर में बह गई। हादसा मंडावर थाना इलाके में दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। लापता लोगों की तलाश में सोमवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह करीब 9 बजे तीसरा शव मिला।

एडीएम अभिषेक चारण ने बताया- रविवार को दोपहर करीब 1.30 बजे कालीसिंध नदी की पुलिया पर 1 फीट पानी बह रहा था और उसका बहाव बहुत तेज था। इस दौरान गागरोन की तरफ से कार सवार 4 लोग आए। मौके पर मौजूद लोगों ने उनको पुलिया पार करने से मना कर दिया था। इसके बाद भी ड्राइवर ने कार पानी में उतार दी। कुछ दूर जाने के बाद कार पानी में फंस गई और फिर बह गई। सूचना पर तहसीलदार नरेंद्र मीणा और पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम सर्च अभियान चलाया। क्षतिग्रस्त पुलिया पर पानी का बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी हुई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला तो उसमें 2 लोगों के शव थे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार