गूगल मैप ले गया नदी में, बहने लगी कार, एक बच्ची की मौत

गूगल मैप ले गया नदी में, बहने लगी कार, एक बच्ची की मौत

गूगल मैप पर आंख बंद कर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है। इसकी बानगी कल रात भयावह हादसे के तौर पर सामने आई। चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में गूगल मैप पर निर्भरता ने एक परिवार की जिंदगी छीन ली। रात करीब 1 बजे भीलवाड़ा से लौट रहे इस परिवार की वैन गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलते हुए बनास नदी की खतरनाक पुलिया पर जा पहुंची। अंधेरे में ड्राइवर को खतरा दिखाई नहीं दिया और वैन पुलिया पर चढ़ते ही गहरे गड्ढे में गिर गई।

दर्दनाक हादसे में वैन सवार 9 लोगों में से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं अब भी लापता हैं। पुलिस के अनुसार परिवार के 5 लोगों ने वैन पर चढ़कर जान बचाई। जिन्हें नाव के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया है।जानकारी के अनुसार परिवार भीलवाड़ा से सवाई भोज मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था। रास्ता खोजने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। मैप ने उन्हें सोमपी-उपरेड़ा पुलिया की ओर मोड़ दिया। यह रास्ता पिछले तीन साल से बंद है। मातृकुंडिया बांध का गेट खोल दिए जाने के बाद पुलिया पर पानी का तेज बहाव था। खतरे का अंदाजा न लगा पाने के कारण वैन पुल पर चढ़ गई और हादसा हो गया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी