राजस्थान में सिलेंडर सस्ता, तेल कंपनियों ने सिलेंडर पर कीमतें घटाई

राजस्थान में सिलेंडर सस्ता, तेल कंपनियों ने सिलेंडर पर कीमतें घटाई

पेट्रोलियम कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) ने एलपीजी की कीमतों का रिव्यू करने के बाद आज फिर से कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 51 रुपए कम किए हैं। वहीं, घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा है। इस साल में सातवां मौका है, जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया- कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 51 रुपए कम करने के बाद 1659.50 रुपए की जगह 1608.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले अगस्त में 34 रुपए प्रति सिलेंडर, जुलाई में 58 रुपए की कमी की थी। इस पूरे साल की बात करें तो कंपनियों ने मई में 24.50 रुपए, अप्रेल में 40.50 रुपए, जनवरी में 14.50 रुपए और फरवरी में 6 रुपए की कटौती की थी। कंपनियों ने घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 856.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार की ओर से बीपीएल और उज्जवला कनेक्शधारियों को रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है।

  • Related Posts

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में दो से…

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी बीकानेर। भारत सीरीज (बीएच) के वाहन मालिकों की लापरवाही अब भारी पड़ने वाली है। परिवहन विभाग ने बकाया मोटरयान…

    You Missed

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव