राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

प्रदेशभर में मानसून की बारिश के दौर पर विराम लग चुका है। शुक्रवार को जयपुर में तेज धूप खिलने की वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अन्य जगहों पर सूर्यदेव की तपिश तेज रही। मौसम विभाग के मुताबिक 17 सितंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है जिसकी वजह से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत प्रथम सप्ताह यानी 12 से 18 सितंबर तक राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में पश्चिमी हवाएं प्रभावित होने तथा बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहेगी। साथ ही तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 17 सितंबर से पुनः मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। श्रीगंगानगर का पारा प्रदेश में सबसे अधिक रहा। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया।…

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से…

    You Missed

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए