शहर के इस व्यापारी की पत्नी को पिकअप ने कुचला, 5 मीटर तक घसीटता ले गया

शहर के इस व्यापारी की पत्नी को पिकअप ने कुचला, 5 मीटर तक घसीटता ले गया

परिजनों से मिलने जा रही महिला को लोडिंग पिकअप ने कुचल दिया। बेकाबू पिकअप गली में से वाहनों से टकराते हुए आई। महिला उससे बचने की कोशिश करती उससे पहले पिकअप ने टक्कर मार दी। करीब 5 मीटर तक महिला पिकअप के नीचे घिसटती रही। इसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV सामने आया है। महिला जालोर की रहने वाली थी और 25 सालों से बैंगलुरु के कोटन पेट में रह रही थी। उनके पति यहां स्टेशनरी का कारोबार करते हैं। घटना शुक्रवार शाम 5:30 बजे की है। परिजनों के अनुसार, आज जालोर के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के उम्मेदाबाद से उनके परिजन कोटन पेट पहुंचे जहां उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के उम्मेदाबाद निवासी भोलाराम चौधरी (45) की पत्नी हजा देवी (41) की हादसे में मौत हो गई है। उनके पति बेंगलुरु के कोटन पेट में 25 सालों से स्टेशनरी का काम करते हैं। शुक्रवार को हजा देवी अपनी देवरानी के साथ परिजनों से मिलने जा रही थी।
इसी दौरान पीछे से आ रही बेकाबू पिकअप ने टक्कर मारकर कुचल दिया। पिकअप इसके बाद भी नहीं रुकी। गली से बाहर निकलते मुख्य रोड पर चल रहे वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। ड्राइवर की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी…

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात बीकानेर पहुंचे। वे विशेष विमान से…

    You Missed

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर