बीकानेर: दो इंफ्लूयेंसर पर मामला, स्ट्रीट फूड बेचने वालों से झगड़ा, इस नाम से सोशल मीडिया पर है फेमस

बीकानेर: दो इंफ्लूयेंसर पर मामला, स्ट्रीट फूड बेचने वालों से झगड़ा, इस नाम से सोशल मीडिया पर है फेमस

बीकानेर के ढोला मारु होटल के सामने स्ट्रीट फूड की एक दुकान पर युवक और महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो सोशल मीडिया इनफ्लूयेंसर युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये युवतियां मोनिका राजपुरोहित और कृष्णा राजपुरोहित है। दोनों के सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के मरुधर नगर में रहने वाली रेखा सुखेजा ने सदर थाने में एफआईआर दी है। आरोप है कि बीकानेरी गर्ल नाम से सोशल मीडिया पर फेमस मोनिका राजपुरोहित और बीकानेरी क्विन नाम से फेमस कृष्णा के साथ दो युवक आए। शैलेंद्र नामक एक युवक को भी इस मामले में नामजद किया गया है। इन लोगों ने रेखा के बेटे अभिनव के साथ मारपीट की। पहले आपस में बोलचाल हुई और बाद में मारपीट कर दी। चारों ने मिलकर शुभम के पैर व कमर पर डंडों से पिटाई की। वहीं रेखा के बाल खींचकर मारने की कोशिश की। देर रात शुभम को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। मामला शनिवार रात का है। जिसके बाद रविवार को इस संबंध में थाने में मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अंजू को सौंपी गई है। इससे पहले भी मोनिका राजपुरोहित विवादों में रही है। हाल ही में जोधपुर में भी उसके साथ नेशनल हाईवे पर मारपीट का मामला सामने आया था।

  • Related Posts

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया।…

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से…

    You Missed

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए