राजस्थान के इस जिले में दिल दहला देने वाली घटना, बच्चों संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग; ​पिता की दर्दनाक मौत

राजस्थान के इस जिले में दिल दहला देने वाली घटना, बच्चों संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग; ​पिता की दर्दनाक मौत

देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी है। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों को जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 2 बजे बांदीकुई-आगरा रेल मार्ग पर पंचमुखी के पास हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल रेफर किया गया है। दोनों मासूमों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने युवक के शव को बांदीकुई के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने घरेलू विवाद की आशंका जताई है। शुरूआती जांच में सामने आया ​है कि घरेलू विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक अपने दो बच्चों को बाइक पर बिठाकर घटनास्थल पर आया था। यहां पर बाइक खड़ी करने के बाद युवक ​ने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस को मौके पर ही मृतक की बाइक मिली है।

  • Related Posts

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे बीकानेर। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों की…

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार 26 मई को बड़ी गिरावट दर्ज…

    You Missed

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली