15 साल की किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

15 साल की किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

UP: सोते समय 4 साल की बच्ची का किया अपहरण, फिर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म  - UP Shahjahanpur 4 year old girl kidnapped while sleeping then taken to a  field

राजस्थानी चिराग। 15 साल की किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दोषी 22 वर्षीय युवक को 20 साल की कठोर कैद हुई है। यह फैसला श्रीगंगानगर पोक्सो मामलों की विशेष अदालत संख्या दो ने 21 नवंबर को सुनाया। दोषी युवक पर 40 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया गया है। अगर जुर्माना नहीं चुकाया तो उसे 6 महीने की ज्यादा जेल काटनी होगी। न्यायालय के एसपीपी हरवीरसिंह बराड़ के अनुसार जैतसर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 22 वर्षीय सुभाषकुमार पुत्र बृजलाल को सजा सुनाई गई है। उसके खिलाफ 21 दिसंबर 2022 को जैतसर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। परिवादी ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पीडि़ता को आरोपी 20 दिसंबर की रात को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसने शादी का झांसा देकर अपने घर ले जाकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। रात को ही पीडि़त परिवार आरोपी के घर पहुंचा और पीडि़त किशोरी को उसके घर से बरामद किया।

किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट, मजिस्ट्रेट ब्यान और गवाहों के बयानों के आधार पर युवक को दोषी करार दिया गया। उसे पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत 20 साल की कठोर कैद और 20 हजार रुपए जुर्माना, आईपीसी की धारा 366 के तहत 5 साल कठोर कैद और 10 हजार जुर्माना तथा आईपीसी की धारा 363 के तहत तीन साल की कठोर कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा