बीकानेर: ब्यूटी पार्लर संचालिका के हत्यारे पूर्व ड्राइवर को उम्र कैद, बेरहमी से काट डाला था गला

बीकानेर: ब्यूटी पार्लर संचालिका के हत्यारे पूर्व ड्राइवर को उम्र कैद, बेरहमी से काट डाला था गला

बीकानेर में पार्लर संचालिका की गला काटकर बेरहमी से हत्या करने वाले पूर्व ड्राइवर को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने इंदिरा गांधी नगर कॉलोनी निवासी लक्ष्मी पुरोहित (47) को उरमूल सर्किल पर मिलने बुलाया, फिर सुनसान कॉलोनी में ले गया था। दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद तैश में आकर आरोपी समीर ने लक्ष्मी का गला काट दिया था। गला इतना बुरी तरह से रेता ​गया कि लक्ष्मी के गले में 2 इंच तक का घाव हो गया। इस हमले में उसके गले की नसें और मांसपेशियां तक कटकर बाहर आ गई थी। खून से लक्ष्मी का पूरा शरीर और कपड़े तक सन गए थे। मृतका के पति ने पूर्व ड्राइवर समीर पर हत्या का आरोप लगाया और बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया था। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश संख्या 6 रेणु सिंगला की कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया। इसमें आजीवन कारावास के साथ 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। ये राशि मृतका की दोनों बेटियों को दी जाएगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें