सांसद की रेंज रोवर में लगी आग, दर्शन करने जाते समय हुआ हादसा

सांसद की रेंज रोवर में लगी आग, दर्शन करने जाते समय हुआ हादसा
जालोर। नासिक-मुंबई हाईवे पर जालोर-सिरोही से भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी की लग्जरी रेंज रोवर कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर कबाड़ हो गई। राहत की बात यह रही कि सांसद समेत कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। सांसद लुंबाराम चौधरी ने बताया- सदन की कार्यवाही पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम वे मुंबई पहुंचे थे। एयरपोर्ट से एक मित्र के साथ नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। नासिक से करीब 40 किमी पहले, गोंडे फाटा इलाके के पास रात लगभग 12 बजे गाड़ी में शॉर्ट सर्किट की वजह से जलने की गंध आने लगी। उन्होंने तुरंत ड्राइवर को बताया। थोड़ी ही देर में कार से तेज धुआं उठने लगा। कार शाहपुर निवासी ड्राइवर अनिल जाधव चला रहा था। उसने बिना देर किए कार को सड़क किनारे खड़ा किया। कार में कुल 4 लोग सवार थे। सभी तुरंत नीचे उतर गए। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर सिर्फ ढांचा रह गया। ड्राइवर भी समय रहते बाहर निकल गया।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट  जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम रहने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न…

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर बीकानेर। नाल थाना इलाके में होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नाल निवासी लालसिंह राजपूत…

    You Missed

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल