सांसद – विधायक में तू तू मैं मैं.!,साधारण सभा की बैठक में राहुल कस्वां और हरलाल शर्मा के बीच आई हाथापाई की नौबत, देखे वीडियो

सांसद – विधायक में तू तू मैं मैं.!,साधारण सभा की बैठक में राहुल कस्वां और हरलाल शर्मा के बीच आई हाथापाई की नौबत, देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। चूरू जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां और भाजपा विधायक हरलाल सहारण आपस में भिड़ गए। किसानों के फव्वारों से सड़क टूटने पर चालान बनाने की बात पर दोनों जनप्रतिनिधियों में तनातनी हो गई। इससे एक बार तो सभागार में माहौल गर्मा गया, लेकिन बैठक में मौजूद जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और जिला प्रमुख वंदना आर्य ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार, चूरू जिला परिषद सभागार में शुक्रवार दोपहर साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुद्दा उठा कि किसानों के द्वारा सिंचाई करने के दौरान फव्वारों का पानी सड़कों पर आता है तो सड़क टूट जाती है। इस पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि गांव में ऐसा अनाउंस किया जाए कि सड़कों पर पानी नहीं आए। इस तरह की सार्वजनिक सूचना दी जाए। किसानों को समझाया जाए कि सड़क पर पानी नहीं आए और सड़कें नहीं टूटे। अगर फिर भी किसान नहीं मानते हैं तो उनका चालान कर पैसे वसूल किए जाएं।

इस पर सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि यहां डामर की रोड बनाते ही क्यों हो। जहां पानी आता है वहां ब्लॉक या इंटरलॉक का उपयोग कर सकते हैं। किसान बहुत कम एरिया में फव्वारों से सिंचाई करता है। किसी भी हालत में किसान का चालान नहीं काटने दिया जाएगा। इस बात को लेकर दोनों जनप्रतिनिधि आपस में भिड़ गए। चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि जिन्होंने कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार किया। सड़क, पानी और सब कुछ खा गए। वही लोग आज बोल रहे हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा