झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे का सेवन करने की आशंका

झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे का सेवन करने की आशंका

श्रीगंगानगर। जिले के पदमपुर कस्बे में गजसिंहपुर मार्ग चौक स्थित बीवी नहर के किनारे शुक्रवार को गड्‌ढों और सरकंडों के बीच युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गांव 24 बीबी का रहने वाला है और संभवत: नशे का सेवन करने के लिए झाड़ियों में गया था, जहां नशे के सेवन के बाद उसकी मौत हो गई। बीबी नहर के किनारे भेड़ बकरियां चराने वाला एक व्यक्ति शुक्रवार को झाड़ियों और गड्ढे की तरफ गया तो वहां युवक का शव पड़ा नजर आया। इस इस पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई। युवक के गांव 24 बीबी का निवासी ललित कुमार होने की जानकारी मिली। इस पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान की। पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया । जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया। इलाके में कुछ दिन पूर्व ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक व्यक्ति का शव मिला था। शव जहां मिला वहां आमतौर पर नशे के आदी लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में युवक के नशे का सेवन करने की आशंका है।

  • Related Posts

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर बीकानेर। शहर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 8 के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव…

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीदासर रोड पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे…

    You Missed

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर

    बीकानेर: जलाशयों में बचा बस इतने दिन का स्टॉक, मरम्मत की सुस्त चाल ने बढ़ाई चिंता

    बीकानेर: जलाशयों में बचा बस इतने दिन का स्टॉक, मरम्मत की सुस्त चाल ने बढ़ाई चिंता

    जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार, सुबह 4 बजे एसीबी पहुंची घर

    जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार, सुबह 4 बजे एसीबी पहुंची घर

    खेत की जुताई करते समय 60 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत

    खेत की जुताई करते समय 60 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत

    शवयात्रा से पहले महिला की चलने लगी सांसें, मृत मानकर रातभर रोते रहे परिजन

    शवयात्रा से पहले महिला की चलने लगी सांसें, मृत मानकर रातभर रोते रहे परिजन