चलती कार में लगी आग, जिंदा जलने से व्यापारी की मौत

चलती कार में लगी आग, जिंदा जलने से व्यापारी की मौत

चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। घटना चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र की है। थाना अधिकारी मदनलाल विश्नोई ने बताया-घटना मंगलवार शाम साढे 7 बजे की है। थाने में सूचना मिली कि थाना क्षेत्र से निकल रहे जयपुर-श्रीगंगानगर मेगा हाईवे पर हरियासर और धड़सोतान के बीच एक कार में आग लग गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया-कार में आग लगने के बाद ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया। जिससे उसकी मौत हो गई। ड्राइवर की पहचान लालचंद सोनी (35) निवासी सरदारशहर के रूप में हुई। लालचंद कार से पल्लू की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई। घटना की सूचना पर 8 बजे दमकल मौके पर पहुंची और 30 मिनट में आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार लालचंद, बस स्टैंड के पास स्थित अपने घर पर ही सोने-चांदी की जड़ाई का काम करता था। उसकी तीन बेटियां हैं। लालचंद दिल्ली से पुरानी कार लाकर बेचने का भी काम करता था। थाना अधिकारी ने बताया- शव को सरदारशहर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी को साइड में कराकर हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू किया गया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल