3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मार्च 2026 की शुरुआत एक खास खगोलीय घटना के साथ होने जा रही है. दरअसल, 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा, जो कि करीब 3 घंटे 27 मिनट तक प्रभावशाली रहेगा. इस ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से होगी और समापन 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. इसकी खास बात यह है कि यह भारत समेत पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र के कई हिस्सों में दिखाई देगा. इस ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य, जैसे गृह प्रवेश या नई शुरुआत, करने से बचने की सलाह दी जाती है. खासकर गर्भवती महिलाओं को सावधानी रखने और सभी लोगों को शांत मन बनाए रखने की जरूरत होती है.

किन राशियों को रहना होगा सतर्क
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मन बेचैन रह सकता है. आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. कामकाज की जगह पर तनाव बढ़ सकता है. अधिकारियों से अनबन की स्थिति बन सकती है. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. निवेश में सावधानी बरतनी जरूरी होगी. परिवार और दांपत्य जीवन में भी तनाव देखने को मिल सकता है. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द, थकान या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है. पैसा अटक सकता है या वापस मिलने में देरी हो सकती है. नौकरी और व्यापार दोनों में उतार-चढ़ाव संभव है. सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं. छिपे हुए विरोधी परेशान कर सकते हैं. मानसिक तनाव बढ़ेगा और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. सेहत के मामले में पेट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें.

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह समय थोड़ी उलझनें और रुकावटें लेकर आ सकता है. काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे और मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है. खर्च बढ़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर महसूस हो सकती है. परिवार में तनाव और करीबी लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं. मानसिक अस्थिरता और नींद की कमी भी परेशान कर सकती है. यात्रा में सावधानी रखें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें.

  • Related Posts

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट राजस्थान में लंबे समय से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के…

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन! Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत…

    You Missed

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश