बीकानेर: इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती की, घर से भगा ले गया और दुष्कर्म किया

बीकानेर: इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती की, घर से भगा ले गया और दुष्कर्म किया

बीकानेर। एक युवक ने 14 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। चैटिंग शुरू हुई और विवाह समारोह में मिले। मौका देखकर युवक उसे भगा ले गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को दोषी माना है। व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में 14 साल की किशोरी को भगा ले जाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला आरोपी किलचू निवासी के खिलाफ 26 अगस्त, 25 को दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच पूरी कर ली और आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट का दोषी माना है। मामले की जांच एसआई शारदा ने की और आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। पुलिस ने जांच में माना कि आरोपी युवक के चाचा का घर किशोरी के घर के सामने था। पड़ोसी होने के नाते दोनों घरों के लोगों का आना-जाना था।

आरोपी के चचेरे भाई की शादी थी। जहां किशोरी भी पहुंची। आरोपी और किशोरी वहां मिले। इससे पहले दोनों में इंस्टाग्राम से दोस्ती थी और दोनों चैट करते थे। 25 अगस्त को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दोनों बाइक से नापासर पहुंचे। रातभर नापासर रेलवे स्टेशन और नापासर स्टेडियम में रुके जहां युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में बाइक नापासर में छोड़कर दोनों बीकानेर आ गए। पुलिस को सूचना मिलने पर किशोरी को बरामद किया गया। उसका मेडिकल मुआयना कराया। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुए और आरोप प्रमाणित पाए जाने पर युवक गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार