राजस्थान के इस पूर्व विधायक का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान के इस पूर्व विधायक का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान के पूर्व विधायक, BJP के वरिष्ठ नेता और पलायथा के राजपरिवार के प्रमुख विजय सिंह पलायथा का गुरुवार दोपहर को कोटा स्थित उनके आवास मोहन निवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज सेवा में बिताई और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। विजय सिंह पलायथा का राजनीति से गहरा संबंध रहा था। उन्होंने 1993 में दीगोद विधानसभा सीट से विधायक के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अंता पंचायत समिति के प्रधान और पलायथा के सरपंच के भी रहे।

भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे और उन्होंने पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। वर्तमान में उनके पौत्र अनूप सिंह पलायथा के सरपंच हैं। पूर्व विधायक विजय सिंह पलायथा के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक व्यक्त किया है। बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा कि, “एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान सराहनीय रहा है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा की भावना आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम