रात में शादी समारोह में छलक रहे थे जाम, तभी पड़ गया छापा, मच गया हड़कंप, ये है मामला…

रात में शादी समारोह में छलक रहे थे जाम, तभी पड़ गया छापा, मच गया हड़कंप, ये है मामला…

जयपुर। रात में एक शादी समारोह के दौरान आबकारी विभाग ने छापा मारा। जिससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई तब की गई जब आबकारी विभाग को सूचना मिली कि समारोह में अवैध रूप से हरियाणा की शराब परोसी जा रही है। सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शादी समारोह में रेड की और शराब की जांच की। घटना अचरोल इलाके की है। जहां रात में आबकारी विभाग की टीम ने शादी समारोह में पहुंचकर शराब की बोतलें जांची। जांच के दौरान पाया गया कि समारोह में जो शराब पी जा रही थी, वह हरियाणा की शराब थी। इस शराब की बिक्री और वितरण नियमों का उल्लंघन किया गया था। टीम ने मौके से कुल 19 बोतलें हरियाणा निर्मित शराब जब्त कीं।

आबकारी विभाग की टीम ने शादी के आयोजकों से इस शराब के बारे में पूछताछ की। इस पर शादी में शामिल लोगों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय दुकानदार से शराब खरीदी थी। इसके बाद आबकारी विभाग ने स्थानीय दुकानदार से भी पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि शराब को जयपुर शहर स्थित एक दुकान से खरीदा था। अब आबकारी विभाग की ग्रामीण टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जयपुर शहर स्थित शराब की दुकान से हरियाणा निर्मित शराब को किस आधार पर और किस अनुमति से ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई किया गया। क्योंकि ग्रामीण इलाके में शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस की शर्तें अलग होती हैं और उस क्षेत्र में हरियाणा निर्मित शराब बेचने का लाइसेंस होने की संभावना नहीं है।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा