बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि

बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि

बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में 23 नवंबर को सड़क किनारे मिला एक अज्ञात शव अब राजस्थान पुलिस के कॉन्स्टेबल अमरजीत चौहान का होने की आशंका जताई जा रही है। उस समय शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने मानवीय आधार पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अब कपड़ों, जूतों और हाथ पर लिखे नाम से मृतक की पहचान सामने आई है। खाजूवाला थाना पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को खाजूवाला–रावला सड़क मार्ग पर चक 7 पीएचएम बस स्टैंड के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव उल्टे मुंह पड़ा था और उसके पास न तो मोबाइल था, न ही कोई पहचान पत्र। पुलिस ने शव को पहचान के लिए छह दिन तक मोर्चरी में रखा, लेकिन परिजन न आने पर मानवीय आधार पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। करीब 13 दिन बाद, पुलिस को सूचना मिली कि मृतक की पहचान
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाने में तैनात कॉन्स्टेबल अमरजीत चौहान से
मिलती-जुलती है। शव के कपड़े, जूते और दाहिने हाथ पर लिखा नाम ‘अमरजीत चौहान’ मिलान में पाए गए। इसके बाद पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू की।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम बीकानेर। श्रीकोलायत क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही…

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार