बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

बीकानेर। शहर के रामपुरा बस्ती में एक महिला पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता गली नंबर 18 रामपुरा बस्ती ने एसपी बीकानेर को परिवाद देकर दो आरोपियों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवाद के अनुसार घटना एक दिसंबर की रात करीब 11:10 बजे की है। वह अपने पिता के घर के कमरे में सो रही थी, तभी खिडक़ी के पास दो लोग भुवनेश देवड़ा और बंटी खान ने पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी। आग लगने से कमरे की खिडक़ी, अंदर रखा सामान और पर्स जल गया। पीडि़ता के शोर मचाने पर आरोपी बाहर से मेन गेट की कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि उसका अपने पति से तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है, और इसी रंजिश में ससुराल पक्ष ने जान से मारने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि अगले दिन दो दिसंबर को आरोपियों ने गली में आकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। परिवाद प्राप्त होने पर पुलिस ने मामले में धारा 326(जी) व 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। जिसकी जांच सउनि रूपाराम को सौंपी है।

  • Related Posts

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन September Lucky Horoscope 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस…

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर साइबर पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में…

    You Missed

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज