बीकानेर: इस थाने के पास युवती से मोबाइल छीनकर बाइक सवार हुआ फरार

बीकानेर: इस थाने के पास युवती से मोबाइल छीनकर बाइक सवार हुआ फरार

बीकानेर। महिला पुलिस थाने के पास एक बाइक सवार ने झपट्टा मारकर युवती के हाथ से मोबाइल छीना और फरार हो गया। राहगीरों ने पीछा कर उसका वीडियो बनाया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। युवती व्यास कॉलोनी में रहती हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद टैक्सी में सवार होकर पवनपुरी की ओर जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंची और वहां से पैदल रवाना हुईं। मरुधरा कॉलोनी में महिला पुलिस थाने से मोबाइल हाथ में लिए जा रही थीं। इस दौरान एक बाइक सवार पीछे अचानक पीछे से आया और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया।

वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गया। युवती ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बाइक सवार का पीछा किया और उसका भागते हुए वीडियो बना लिया। बाइक सवार फरार हो गया। उसने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। युवती महिला पुलिस थाने पहुंची जहां से व्यास कॉलोनी पुलिस थाने भेजा गया। जेएनवीसी में रिपोर्ट दी गई है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार