बीकानेर में मिनी-ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत, एक की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

बीकानेर में मिनी-ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत, एक की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिनी ट्रक की टक्कर से ड्राइवर साइड से पूरी तरह चिपक गई। बोलेरो सवार बीकानेर से एक शादी समारोह में शामिल होकर गुसाईसर बड़ा (श्री डूंगरगढ़) लौट रहे थे। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-11 जयपुर रोड पर रायसर के पास शुक्रवार की शाम को हुआ।

जानकारी के अनुसार- बोलेरो में तीन पुरुष और एक महिला सवार थी, जो जयपुर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने बोलेरो को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में लालचंद पुत्र प्रहलाद राम सारस्वत(45) निवासी गुसाईसर बड़ा की मौत हो गई। इसके अलावा दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बीकानेर ट्रॉमा सेंटर से प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। सूचना पर नापासर थानाधिकारी ने मौके पर नापासर थाने के एएसआई एवं पुलिस जाप्ते को भेजा। एएसआई और पुलिस जवानों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया।

हालांकि हादसे को लेकर अब तक किसी भी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कारणों की जांच जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो आगे से और ड्राइवर साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मिनी ट्रक पलट गया, जिसे क्रेन की मदद से सीधा करवाया गया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल