देर रात शहर में यहां पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप, इस हाल में मिले युवक-युवतियां

देर रात शहर में यहां पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप, इस हाल में मिले युवक-युवतियां

जयपुर शहर में अवैध नशे की सप्लाई करने वाले तस्कर अभी भी बेखौफ घूम रहे हैं, हालांकि पुलिस की ओर से उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। महेश नगर थाना पुलिस ने डीएसटी साउथ की मदद से मादक पदार्थ तस्कर गणपत प्रजापत को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि आरोपी मूल रूप से ब्यावर के संग्रामगढ़ का निवासी है और वर्तमान में नारायण विहार में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से 9.45 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है। इधर पुलिस कमिश्नर को मिली सूचना के आधार पर जवाहर सर्कल क्षेत्र में संचालित एक हुक्का बार पर भी कार्रवाई की गई। सीएसटी की टीम ने क्लब हब 40 पर छापा मारा, जहां युवक-युवतियों को खुलेआम हुक्का पिलाया जा रहा था।

स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि मौके से मैनेजर योगेन्द्र निवासी जोतड़ावाला, कर्मचारी अनिल कुमार महावर निवासी इन्दिरा गांधी नगर जगतपुरा और दीपक बैरवा निवासी मुहाना को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शांतिभंग की धाराओं में बाउंसर विनोद कुमार गुर्जर निवासी जमवारामगढ़, ओम प्रकाश मीणा निवासी सिरौली और मोहित कुमार शर्मा निवासी नवलगढ़, झुंझुनूं को गिरफ्तार किया गया। मौके से 24 हुक्का, 24 पाइप, 24 चिलम, 14 तंबाकू फ्लेवर के पैकेट और आठ छोटे बॉक्स जब्त किए गए।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल