बीकानेर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

बीकानेर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 12 दिसंबर को चक 5 एडब्ल्यूएम के पास हुआ। इस संबंध में गजनेर थाना क्षेत्र के गांव गौलरी निवासी हजारीराम पुत्र पूर्णाराम नायक ने छत्तरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह और उसका पुत्र कैलाश मोटरसाइकिल पर गांव से रिश्तेदारी में छत्तरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान चक 5 एडब्ल्यूएम पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भोलूराम को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर