अचानक इस गोशाला में एकत्रित चारे में लगी भीषण आग

अचानक इस गोशाला में एकत्रित चारे में लगी भीषण आग

बीकानेर। समीपवर्ती जैतपुर की गोपीनाथ गोशाला में शनिवार तडक़े एकत्रित पशु चारे में भीषण आग लगने से करीब तीन हजार क्विंटल पशु चारा जलकर राख हो गया। दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से दिनभर मेहनत के बाद शाम को आग पर काबू पाया गया।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता असमान शाह रंगरेज व उमाशंकर पंचारिया ने बताया कि गोशाला में पशुओं के लिए जमा हजारों क्विंटल पशु चारे में आग लग गई। पंचारिया ने बताया कि गोशाला के कर्मचारियों ने सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर जैतपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी के टैंकर, ट्रेक्टर आदि से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में बीकानेर से दमकल बुलाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर कड़ी मेहनत करने के बाद शाम को जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। गोशाला के अध्यक्ष सुशील बाघला ने बताया कि आगजनी से कोई जनहानि व पशुओं को नुकसान नहीं हुआ है। गोशाला प्रबन्धन ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। गौरतलब है कि गोपीनाथ गोशाला में गत दो साल में पशु चारे में आग लगने की यह तीसरी घटना है। दो साल पहले भी गोशाला में दो बार आग लगने से हजारों क्विंटल पशु चारा जल गया था। आगजनी से हुए नुकसान के बारे में स्थानीय प्रशासन को जानकारी देते हुए गोशाला को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग उठाई गई है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया