राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार : बीकानेर में महिला जन सुनवाई 26 नवंबर को

राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार : बीकानेर में महिला जन सुनवाई 26 नवंबर को

बीकानेर। राष्ट्रीय महिला आयोग प्रत्येक महिला के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके विषयों को जमीनी स्तर पर संबोधित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, आयोग ‘राष्ट्रीय महिला आयोग- आपके द्वार’ के तहत जन सुनवाई की जाएगी। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों का समाधान करना तथा यथासंभव सभी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है।

यह जन सुनवाई 26 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से बीकानेर के जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, आयोग की सदस्यगण ममता कुमारी व डॉ. अर्चना मजुमदार तथा आयोग की सदस्य सचिव मीनाक्षी नेगी उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित इस जन सुनवाई में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। जिससे महिलाओं से संबंधित मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

राष्ट्रीय महिला आयोग बीकानेर और आसपास के सभी शहरों जैसे हनुमानगढ़, अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर आदि की महिलाओं से यह आग्रह करता है कि यदि वे किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित हैं, तो इस जन सुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्या आयोग तक पहुंचाएं। आयोग आपकी प्रत्येक समस्या के समाधान को खोजने के लिए प्रयासरत रहेगा। सुनवाई मे भाग लेने से संबन्धित किसी भी जानकारी हेतु श्री रितेश नंगिया (मो. 9810408073) से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा