रात को पुलिस की स्पा-कैफे पर रेड, कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

रात को पुलिस की स्पा-कैफे पर रेड, कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

सीकर शहर में सोमवार रात को एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह के नेतृत्व में उद्योग नगर, गोकुलपुरा, कोतवाली पुलिस ने कई जगह पर रेड की। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सीकर के उद्योग नगर इलाके में पिपराली रोड, नवलगढ़ रोड पर कई कैफे, होटल पर रेड की। इसके बाद कोतवाली थाना इलाके में सिटी सेंटर मॉल, भाटी मेंशन के सामने स्पा पर रेड की। इसके अलावा उद्योग नगर इलाके में पुलिस ने कई पावर बाइक्स, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ियों को जब्त किया। यह अभियान पूरे जिले भर में चलाया गया। इस दौरान कुल 147 होटल और ढाबों को चेक किया गया। इसके अलावा 41 खोखे और थड़ियों की भी तलाशी ली गई। इस दौरान तीन मुकदमे अवैध शराब बेचने के, एक प्रकरण जुए का दर्ज किया गया। इसके अलावा 60 लोगों को पुलिस एक्ट और 7 लोगों को शांति भंग, चार लोगों को मोटर व्हीकल एक्ट में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 33 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें