चोरी करने आया, एग्जास्ट के छेद में फंसा, एक घंटे सांसें अटकी रही

चोरी करने आया, एग्जास्ट के छेद में फंसा, एक घंटे सांसें अटकी रही

कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रताप नगर इलाके में एक घर में चोरी की वारदात टल गई। 4 जनवरी की रात करीब 1 बजे एक युवक चोरी के इरादे से मकान में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसे परिवार और पड़ोसियों की मदद से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। चोर करीब एक घंटे तक एग्जास्ट के छेद में फंसा रहा। कार से चोरी करने चोर और उसका साथी पहुंचा था। मामले का वीडियो सोमवार को सामने आया है। पीड़ित सुभाष कुमार रावत ने बताया- वे पत्नी के साथ 3 जनवरी को खाटूश्यामजी दर्शन के लिए गए थे और 4 जनवरी की रात को घर लौटे। जैसे ही उनकी पत्नी ने मेन गेट का ताला खोला और वे स्कूटी अंदर ले जा रहे थे। स्कूटी की रोशनी में उन्होंने देखा कि रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद से एक व्यक्ति आधा अंदर घुसा हुआ है। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो चोर का साथी भाग गया और वह उसमें फंस गया। आरोपी की एक कार भी पुलिस ने बरामद की। इस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ है। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग जाग गए। लोगों ने आरोपी को पकड़े लिया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि उसके कई साथी आसपास मौजूद हैं। चोर रात 12 बजकर 20 मिनट के आसपास घर के इर्द-गिर्द घूम रहा था। उसने पुलिस पूछताछ में यह बताया था। उसी दौरान अंदर घुसने की कोशिश में छेद में फंस गया। रात 12 बजकर 50 मिनट पर हम पहुंचे। फिर पुलिस को सूचना दी। डेढ़ बजे करीब पुलिस मौके पर पहुंची। चोर को बाहर निकाला।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें