दिनदहाडे़ व्यापारी को गोली मारी, रुपयों के लेनदेन को लेकर था विवाद

दिनदहाडे़ व्यापारी को गोली मारी, रुपयों के लेनदेन को लेकर था विवाद

अजमेर में दिनदहाडे़ एक व्यापारी को गोली मार दी गई। फायरिंग में घायल व्यापारी को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कुछ दिन पहले पीड़ित व्यापारी के छोटे बेटे से भी मारपीट की गई थी। गोली मारने की घटना केकड़ी कस्बे में बुधवार शाम करीब 4 बजे हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें व्यापारी को बदमाश गोली मारते हुए दिख रहे हैं। एडिशनल एसपी राजेश कुमार मील ने बताया- केकड़ी के अजमेरी गेट स्थित अम्बिका प्रिंटर्स के मालिक महेंद्र साहू और केकड़ी निवासी अजय साहू के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। महेंद्र की दुकान पर शाम करीब 4 बजे अजय साहू अपने साथियों के साथ पहुंचा।

-सर्दी की वजह से स्कूलों में इतनी तारीख तक अवकाश… READ

कहासुनी होने पर आरोपी अजय ने महेंद्र पर 2 फायर कर दिए। महेंद्र के पेट और हाथ में गोली लगी, इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने महेंद्र साहू को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी अजय साहू को मौके से ही हिरासत में ले लिया। 2 अन्य आरोपियों को भी डिटेन किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को भी जब्त किया है।

-बीकानेर की खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी