दो भीषण सड़क हादसे, काल बने ट्रक और डंपर, 3 की मौत, एक की छह माह पहले हुई थी शादी

दो भीषण सड़क हादसे, काल बने ट्रक और डंपर, 3 की मौत, एक की छह माह पहले हुई थी शादी

सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में काल बने डंपरों ने तीन लोगों की जान ले ली। रींगस-श्रीमाधोपुर मार्ग पर महरोली मोड़ के पास सोमवार देर रात एक डंपर की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जालपाली वार्ड 8 निवासी हेमंत मेघवाल पुत्र गिरधारी लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के छोटे भाई पवन कुमार की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया है। मृतक की छह माह पहले ही शादी हुई थी। वह बिजली फिटिंग और प्लंबर का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करता था।वहीं दूसरी घटना में रींगस-श्रीमाधोपुर मार्ग पर छिलावाली स्टैंड के समीप मंगलवार सुबह एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में झुंझुनूं जिले के सौंथली निवासी दीपांशु शर्मा पुत्र विमलेश शर्मा एवं लक्की गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता की मौत हो गई। दोनों युवक आपस में मित्र थे और खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या