कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी, दो पारी में होंगे एग्जाम

कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी, दो पारी में होंगे एग्जाम

बीकानेर। राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च 2026 से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत सत्र 2025-26 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित होंगी। प्रथम पारी सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 1:00 से 4:15 बजे तक होगी। जारी टाइम-टेबल के अनुसार 7 मार्च को कक्षा 9 की अंग्रेजी और कक्षा 11 की ‘आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत’ विषय की परीक्षा होगी। 9 मार्च को कक्षा 9 की हिंदी और कक्षा 11 की अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 10 मार्च को गणित, 11 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 12 मार्च को तृतीय भाषा और 13 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी। 14 मार्च को कक्षा 9 की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कक्षा 11 के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 15 मार्च को अवकाश रहेगा। इसके बाद 16 मार्च से शेष विषयों की परीक्षाएं होंगी। कक्षा 9 की सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा और राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन जैसे विषय शामिल हैं, जबकि कक्षा 11 में कृषि संज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, ऐच्छिक गणित, अंग्रेजी साहित्य और समाजशास्त्र की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा 19 मार्च 2026 को संपन्न होगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी और परीक्षा कार्यक्रम में दिए गए निर्देशों की सख्ती से पालना करनी होगी।

  • Related Posts

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! Vaidhriti Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह गोचर करता…

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा बीकानेर। जयपुर एएनडीएफ की टीम ने देशनोक पुलिस थाने में दर्ज एनडीपीएस के तीन साल…

    You Missed

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

    दादी की मौत का झांसा देकर ज्वेलर को ठगा, बैंक में जमा सोना निकलवाने के लिए गहने लिए

    दादी की मौत का झांसा देकर ज्वेलर को ठगा, बैंक में जमा सोना निकलवाने के लिए गहने लिए

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट