झांसा दे होटल में ले जा किया दुष्कर्म, फिर बोला- तेरा रंग काला, शादी नहीं कर सकता

झांसा दे होटल में ले जा किया दुष्कर्म, फिर बोला- तेरा रंग काला, शादी नहीं कर सकता
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर शादी करने का झांसा देकर एक 25 वर्षीय युवती के साथ देह शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से दिए गए परिवाद पर जवाहरनगर थाने में दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करवाने के तीन दिन बाद भी पीड़िता बयान दर्ज करवाने को नहीं पहुंची है। इसलिए अभी तक पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं करवाया जा सका है। न ही उस होटल का रिकॉर्ड चेक किया गया है, जिसमें पीड़िता ने देह शोषण के आरोप लगाए हैं। हालांकि मामला भी करीब 6 माह पुराना है। पुलिस के अनुसार रायसिंहनगर में बस स्टैंड के निकट निवासी युवक पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि युवक के साथ उसकी जान पहचान 6-7 साल पुरानी है।

आरोपी ने पीड़िता को करीब एक साल पहले शादी करने का प्रस्ताव दिया। इस पर पीड़िता ने शादी के लिए हां कर दी। आरोपी ने पीड़िता को जिला मुख्यालय पर मिलने को बुलाया। यहां आरोपी पीड़िता को एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता का देह शोषण किया। इसके बाद पीड़िता को घर जाने को बस स्टैंड पर छोड़ दिया। बाद में आरोपी ने पीड़िता से शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने परिवाद में बताया है कि आरोपी द्वारा शादी का प्रस्ताव दिए जाने के बाद पीड़िता ने आरोपी को अपने माता-पिता से भी मिलवाया। तब तक सब ठीक था। आरोपी ने 13 जून को कोर्ट मैरीज करने की तारीख पक्की कर दी। पीड़िता शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने रजिस्ट्रार ऑफिस श्रीगंगानगर पहुंच गई लेकिन आरोपी पूरे दिन इंतजार के बाद भी नहीं आया। उस दिन उसका फोन भी बंद था। पीड़िता से आरोपी की 15 जून को फोन पर बात हुई। तब पीड़िता ने कोर्ट मैरिज के लिए नहीं आने पर नाराजगी जताई। इस पर आरोपी ने पीड़िता से शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने कारण पूछा तो आरोपी ने जाति सूचक बात की और बोला कि तेरा रंग काला है इसलिए मैं तुझसे शादी नहीं कर सकता।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या