बीकानेर में युवक पर चाकू से हमला, 18 बार वार करके छाती, पेट सहित कई जगह घायल किया

बीकानेर में युवक पर चाकू से हमला, 18 बार वार करके छाती, पेट सहित कई जगह घायल किया

बीकानेर। शहर के तिलक नगर क्षेत्र में आपसी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। मंगलवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अब पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। युवक के शरीर पर कई जगह वार से घाव हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवकों ने मोहम्मद तारीफ पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने बेरहमी से करीब 18 बार चाकू से वार किए। लहूलुहान हालत में युवक को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों में दो जने शामिल थे। इनमें एक की पहचान हो चुकी है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जा सके।इस सनसनीखेज घटना के बाद तिलक नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या