रुपए देकर शादी करवाई, 1 माह बाद दुल्हन फरार, पीड़ित का आरोप- पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया

रुपए देकर शादी करवाई, 1 माह बाद दुल्हन फरार, पीड़ित का आरोप- पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया

जालोर। जिले के सायला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर सायला थाने में मामला दर्ज नहीं होने पर उसने एसपी से गुहार लगाई है। सांगाणा निवासी युवक करतार सिंह की शादी डीसा की युवती से वहीं के एक होटल में 26 अक्टूबर को हुई थी। उसके बाद 21 नवंबर को अचानक घर पुलिस आई और बिना कारण बताए उसकी पत्नी को उठा ले गई। इसके बाद युवक ने सायला थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी। आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने मामला दर्ज करने के बजाय युवक को ही धमकाया। इसके बाद एसपी को गुहार लगाई।

पीड़ित युवक सायला के सांगाणा निवासी ने रिपोर्ट दी कि मेरे गांव के गौतम सिंह पुत्र मोहब्बत सिंह ने 2 अक्टूबर को मेरे घर आकर मेरी शादी करवाने करवाने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए उसने व आसाणा निवासी मोड़ सिंह से मिलकर 3.50 लाख रुपए देने और शादी के लिए डीसा जाने के लिए कहा। इस पर 8 अक्टूबर को मेरे पिता, गौतम सिंह, मोड़सिंह व परबत सिंह आदि डीसा गए। वहां वीडियो कॉल पर एक युवती से बात करवाई। इसके बाद 10 अक्टूबर को भरत सिंह, छैल सिंह, परबत सिंह, गौतम सिंह, मोड़ सिंह हमारे घर आए और मेरी शादी तय की। 22 अक्टूबर को मेरे पिता ने उन लोगों को शादी के एवज में 30 हजार रुपए नकद 20 हजार रुपए भरत सिंह के खाते में ट्रांसफर किए।

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, अल्टो पर पलटा ट्रेलर, 2 की मौत, चपटी हो गई कार

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा