बैंक ऑफ बड़ोदा की छत तोड़कर घुसे चोर, कटर से सरिए काटे, लॉकर रूम को निशाना बनाया

बैंक ऑफ बड़ोदा की छत तोड़कर घुसे चोर, कटर से सरिए काटे, लॉकर रूम को निशाना बनाया

अजमेर में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में चोर छत तोड़कर अंदर घुस गए। फिर लॉकर रूम को निशाना बनाया। घटना जिले के सावर की है। छत को तोड़ने और सरिये काटने के लिए कटर व मशीनरी का उपयोग किया गया है। छत पर कटर और अन्य सामान भी पड़ा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही सावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। केकड़ी सीओ हर्षित शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया है। पुलिस का मानना है कि किसी बड़ी गैंग का काम है। बैंक मैनेजमेंट ने ग्राहकों को सूचना दे दी है, ताकि उनके आने पर वास्तविक चोरी का पता चल सके। दरअसल, सावर के मुख्य चौराहे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने पहले छत को तोड़ा। फिर छत के सरियों को इलेक्ट्रिक कटर से काटा। फिर लॉकर रूम में प्रवेश किया। चोरों ने बैंक के कुछ लॉकर तोड़कर उनमें रखा सामान चोरी कर लिया है। हालांकि बैंक का मुख्य कैश (नगदी) पूरी तरह सुरक्षित है। टूटे हुए लॉकर से कितना सोना, चांदी या अन्य कीमती सामान था, इसका सही अंदाजा लॉकर होल्डर्स के आने के बाद ही लग सकेगा। बैंक मैनेजमेंट द्वारा संबंधित ग्राहकों को सूचित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। घर के बाहर चौकी पर एक शिक्षक घायल अवस्था में मिला। मामला लूणकरणसर का है। जानकारी के…

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है।…

    You Missed

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम