बेटे के सामने मां का सिर फोड़ा, लहूलुहान किया, रास्ते के झगड़े में परिवार के लोगों ने ही हमला किया

बेटे के सामने मां का सिर फोड़ा, लहूलुहान किया, रास्ते के झगड़े में परिवार के लोगों ने ही हमला किया

अलवर के पास तिजारा थाना क्षेत्र के खलीलपुरी गांव में रास्ते के झगड़े में कुछ लोगों ने मां-बेटे व चाची को पीटा। महिला के सिर पर रॉड मार दी। महिला को तिजारा से अलवर रैफर किया। यहां से भी जयपुर रैफर करने की तैयारी है। परिवार के लोगों ने बताया- सोमवार शाम को खलीलपुरी निवासी सीमा देवी और उनके बेटे चेतन जाट पर रास्ते को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते परिवार के ही उदयचंद, वीर सिंह, सुभाष और हेमंत सहित कई लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। अचानक हुए हमले में मां-बेटा बुरी तरह घायल हो गए। महिला के सिर पर रॉड लगने से खून से लथपथ हो गई। घायल चेतन जाट ने बताया- पिछले तीन महीनों में उनके परिवार पर चार बार हमला हो चुका है। पिता की मृत्यु के बाद आरोपी पक्ष दबंगई दिखाते हुए बार-बार हमला करता है। चेतन का आरोप है कि हर बार शिकायत के बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती। इससे आरोपियों के हौसले बढ़े हैं। फिलहाल पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तिजारा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन