बीकानेर में सवारियों से भरी स्लीपर बस में लगी आग, हाईवे पर खड़े चारे से भरे ट्रक में घुसी

बीकानेर में सवारियों से भरी स्लीपर बस में लगी आग, हाईवे पर खड़े चारे से भरे ट्रक में घुसी

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जयपुर से बीकानेर जा रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस नेशनल हाईवे पर चारे से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक और बस में आग लग गई। बस में सवार 40 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसा बुधवार सुबह करीब 5:15 बजे श्रीडूंगरगढ़ को पार करने के बाद सेसोमू स्कूल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे बस जयपुर से बीकानेर के लिए रवाना हुई थी। सुबह तेज धुंध के बीच बस श्रीडूंगरगढ़ से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान आगे चल रहा चारे (तूड़ी) से भरा ट्रक किसी वाहन से टकराने के बाद हाईवे पर रुक गया था। पीछे से आ रही स्लीपर बस खड़े ट्रक में जा घुसी।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन