बीकानेर: युवक ने की आत्महत्या, खेत में पेड़ से लटका मिला शव

बीकानेर: युवक ने की आत्महत्या, खेत में पेड़ से लटका मिला शव

श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के राणासर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गुलाब पुत्र किशनाराम मेघवाल निवासी राणासर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। बाद में उसका शव खेत में नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही थाने के एसआई मोहनलाल, कांस्टेबल विकास मीणा, आरएसी जवान गंगाराम एवं चालक पवन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • Related Posts

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म बालोतरा। दो महीने और ढाई साल के मासूम बच्चों के साथ टांके…

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी…

    You Missed

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत