स्पा सेंटर के शक में दबिश, नशे में मिला युवक गिरफ्तार, चार युवतियों से पूछताछ

स्पा सेंटर के शक में दबिश, नशे में मिला युवक गिरफ्तार, चार युवतियों से पूछताछ
अजमेर। अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने जयपुर रोड आगरा गेट के पास एक इमारत में स्पा सेंटर के संचालन के शक में दबिश दी। पुलिस को मौके पर एक युवक व चार युवतियां मिली। हालांकि स्पा सेंटर जैसा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने युवतियों को थाने में तस्दीक के बाद छोड़ दिया, जबकि युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी अनिल देव कल्ला ने बताया कि आगरा गेट के निकट जयपुर रोड पर एक इमारत में स्पा सेन्टर संचालन की सूचना पर कोतवाली थाने की टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान बिल्डिंग में चार युवतियां व स्थानीय युवक सुशील उर्फ दीपक शर्मा मिला। प्रारम्भिक पड़ताल में दीपक नशे की हालत में मिला। हालांकि पुलिस को ग्राहक जैसा कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने चारों युवतियों से थाने में पूछताछ की तो उन्होंने इवेन्ट में पुष्पवर्षा का काम करना व दीपक द्वारा उन्हें काम के लिए बुलाना बताया। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

Related Posts

राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

You Missed

राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया