ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर, चोंच में दबाकर छत पर जा बैठा।

ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर, चोंच में दबाकर छत पर जा बैठा।

डेगाना (नागौर)। नागौर के डेगाना में कबूतर ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन लेकर उड़ गया। कबूतर ने चेन अपने गले में डाली और छत पर जाकर बैठ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से दुकान के कारीगर सकते में आ गए। जानकारी मिलने पर अन्य व्यापारी भी ज्वेलरी की दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए। व्यापारियों ने कबूतर पर नजर बनाए रखी और कुछ लोग कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर चले गए। उन्होंने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उड़ गया। हालांकि इस दौरान सोने की चेन दुकान की छत पर ही गिर गई। जानकारी के अनुसार, रामेश्वर प्लाजा में स्थित एक दुकान के ऊपर बने कमरों में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे कारीगर गहने बना रहे थे।

इस दौरान बालकनी में खिड़की पर कुछ कबूतर आकर बैठ गए। कारीगरों का ध्यान जैसे ही इधर-उधर हुआ, तभी एक कबूतर ने करीब 1 लाख रुपए की सोने की चेन को अपनी चोंच में दबा ली। कबूतर के गर्दन हिलाने पर चेन उसके गले में आ गई और वह उड़कर छत पर जा बैठा। कारीगर सामीन बंगाली ने बताया- इस घटना के बाद आसपास की दुकानों के व्यापारी दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए। लोगों ने कबूतर पर नजर बनाए रखी और कुछ लोग कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर चले गए। वहां लोगों ने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कबूतर उड़ गया। इस दौरान चेन छत पर ही गिर गई।

  • Related Posts

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव बांसवाड़ा। जिले के सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में रविवार को एक सनसनीखेज…

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा बीकानेर। पुलिस से बचने के लिए बदमाश नहर में कूद गया। भागने की कोशिश…

    You Missed

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा