बीकानेर: दाल मिल लगाने के लिए लोन लेकर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना

बीकानेर: दाल मिल लगाने के लिए लोन लेकर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना
बीकानेर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अलग-अलग शाखाओं से लोन लेकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। खारा औद्योगिक क्षेत्र में दाल मिल लगाने के लिए एक फर्म ने एसबीआई की रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की शाखा से 2023 में दो करोड़ का टर्म लोन लिया था। फर्म को एक करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट दी गई थी। लोन के डिस्बर्समेंट के समय अन्य सप्लायर्स से मशीनरी की खरीद दिखाकर उसके खाते में लोन की रकम जमा कराई गई। आरोप है कि बैंक की बिना सहमति मशीनरी की संख्या भी बढ़ा दी गई। इस धोखाधड़ी से ऋणी और गारंटरों को दो करोड़ 92 लाख 67 हजार 900 रुपए का फायदा हुआ। बैंक लोन की वसूली न होने एवं दृष्टिबंधक माल के खुर्दबुर्द होने के कारण बैंक को इतना ही नुकसान पहुंचा है। बैंक को दिए गए कोटेशन बिल और रसीद के आधार पर जो प्रस्तावित प्लांट एवं मशीनरी संबंधित फर्म से खरीद की जानी थी, वो मौके पर नहीं मिली। शाखा प्रबंधक आशीष गुप्ता ने कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Posts

बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति बीकानेर। शहर के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार रात एक व्यक्ति के घर के बरामदे में फंदे से…

राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम  राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से बुधवार को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर…

You Missed

बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी

सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान

28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान