बीकानेर: देर रात सब्जी मंडी में लगी आग, 11 हजार केवी लाइन के नीचे बनाई थी अस्थाई दुकानें

बीकानेर: देर रात सब्जी मंडी में लगी आग, 11 हजार केवी लाइन के नीचे बनाई थी अस्थाई दुकानें

बीकानेर। खाजूवाला में रविवार देर रात सब्जी मंडी में आग लग गई। इस हादसे में कई दुकानें भी जल गई। आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। हादसा ररिवार रात करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है, जहां ये हादसा हुआ वहां से 11 हजार केवी की लाइन गुजर रही है। इस लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी सब्जी मंडी में देर रात करीब बारह बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दी। ये अस्थायी दुकानें कपड़े से बनी हुई है, जिसने तुरंत आग को बढ़ा दिया। शॉर्ट सर्किट से खोखा-छप्पर में आग पहुंच गई। कपड़ों के कारण आग तेज गति से विकराल रूप में पहुंच गई। देर रात गश्त पर निकली खाजूवाला पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड भी तत्परता से पहुंची।इसके बाद आग पर काफी मशक्कत के बाद नियंत्रण किया। देर रात तक रुक रुककर आग की लपटें नजर आती रही। सब्जी मंडी में एक दुकान चाय की थी, जिसमें गैस से भरे सिलेंडर रखे हुए थे। ग्रामीणों ने रात में ही इन सिलेंडर को बाहर निकाला। इन तक आग पहुंचने पर विस्फोट भी हो सकता था। जिससे कोई जनहानि भी हो सकती थी। गरीब दुकानदारों को आग से काफी नुकसान हुआ है। बची हुई सब्जी भी जलकर राख हो गई। वहीं दुकानें भी फिर से तैयार करनी पड़ेगी। इन दुकानों में रखा कीमती सामान भी जलकर राख हुआ है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा