मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने वाला है. इस राशि में पहले से राहु, बुध, सूर्य और शुक्र चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं. ऐसे में शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में मंगल का गोचर बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल व्यक्ति को शक्तिशाली और साहसी बनाता है. कुंडली में मंगल की स्थिति सही है तो इंसान के मुश्किल काम भी आसानी से बनने लगते हैं. आइए जानते हैं कि यह गोचर सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि
मंगल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे है. यह आय और इच्छाओं की पूर्ति का भाव होता है. मंगल के इस स्थान पर बैठने से आपको माता-पिता से आर्थिक सहायता मिलेगी. आपके जो कार्य लंबे समय से अटके थे, उनमें गति आएगी. व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ मिलेंगे. साहस बढ़ेगी और न्यायिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा.

वृष राशि
मंगल आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह स्थान हमारे करियर और पिता से संबंध रखता है. आपको करियर में जबरदस्त सफलता मिल सकती है. अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है. संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा विवाद दूर होने वाला है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राह मिलेगी. गृहस्थ जीवन बेहतरीन रहेगा. सेहत में सुधार होगा.

वृश्चिक राशि
मंगल आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव भवन, भूमि, वाहन और माता से संबंध रखता है. ऐसे में मंगल गोचर के बाद आपको भूमि-भवन से संबंधित लाभ मिल सकते हैं. नए वाहन की खरीदारी संभव है. माता के सहयोग से जरूरी कार्य पूरे होंगे. इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयोग विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. कमाई के स्रोत एक से अधिक होने की संभावना है.

मकर राशि
मंगल देव आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव धन और स्वभाव से संबंध रखता है. मंगल का यह गोचर आपको आर्थिक मोर्चे पर लाभान्वित करेगा. अन्न, धन की किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी. ससुराल पक्ष से लाभ के योग बनेंगे. धार्मिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. घर में कोई शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान संभव है. आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आपके द्वारा लिए गए बड़े निर्णय कारगर सिद्ध होंगे.

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या