फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इस समय कई बड़े ग्रह एक ही सीधा नजर आने वाले है, जिसे प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है. जब कई ग्रह एक सीधी रेखा में आकर सक्रिय होते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. इस दौरान बुध, शुक्र, शनि, गुरु के साथ यूरेनस और नेप्च्यून भी एक लाइन में नजर आ सकते हैं. यह स्थिति मार्च तक बनी रहने की संभावना है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और बुध-शुक्र के साथ राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. वहीं, 28 फरवरी के आसपास मंगल और चंद्रमा भी कुंभ में पहुंचकर इस योग को और मजबूत कर देंगे. ऐसे में कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और लाभ के संकेत मिल रहे हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा. जो योजनाएं लंबे समय से रुकी हुई थीं, वे अब आगे बढ़ सकती हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह योग नए अवसर लेकर आ सकता है. व्यापार में विस्तार और नई साझेदारी के मौके मिल सकते हैं. सैलरी के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरी में भी कमाई के अवसर बढ़ेंगे. निजी जीवन में खुशियां आएंगी. रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा. इस दौरान सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी.

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. पैसों से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. आय बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन साथ ही खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा. काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे.

  • Related Posts

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन! Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत…

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला बीकानेर। बज्जू पुलिस थाने के तत्कालीन एएसआई ने ज्वैलरी की दुकान में चोरी करने वालों की लोकेशन…

    You Missed

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट