बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ने देसी पोटाश पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंदन कुमार प्रजापत के रूप में हुई है। घटना के समय परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे, जिसके चलते युवक घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने पहली मंजिल पर बने कमरे में यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से देसी हथियार बरामद कर लिया है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद बीकानेर। नोखा के कार्यवाहक उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर टाक ने एक आदेश जारी कर…

    ट्रेन हादसे में बीकानेर की महिला की मौत, 15 साल पहले पति का निधन

    ट्रेन हादसे में बीकानेर की महिला की मौत, 15 साल पहले पति का निधन बीकानेर। घेसूरा गांव की रहने वाली बीरमा देवी पत्नी स्वर्गीय गिरधारी गुसाईं की मौत की खबर…

    You Missed

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद

    ट्रेन हादसे में बीकानेर की महिला की मौत, 15 साल पहले पति का निधन

    ट्रेन हादसे में बीकानेर की महिला की मौत, 15 साल पहले पति का निधन

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार