बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 8 लाख कैश चोरी हो गए। मां-बेटी नागपुर में परिचित के सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। नोखा पहुंचने के बाद घर जाकर सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला। इस मामले में 14 सितंबर को बीकानेर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की। घटना 12 सितंबर को हुई थी। जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया- देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी थी। उनका परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (जिला अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। उनके माता-पिता और भाई-बहन वहीं रहते हैं। 11 सितंबर को उनकी मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित नागपुर से नोखा आने के लिए ट्रेन में सवार हुईं। दोनों की सीट बी-1 कोच में 25 और 28 नंबर की थी। मां-बेटी के पास दो ट्रॉली बैग सहित 3-4 अन्य बैग थे। उन्होंने सामान को सीट के नीचे सुरक्षित रख दिया था। 12 सितंबर को ट्रेन नोखा पहुंची तो परिजन स्टेशन पहुंचे और सामान लेकर गांव आ गए। जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया- घर पहुंचने के बाद मांगीदेवी ने ट्रॉली बैग खोला तो उसमें रखे करीब 70 तोला सोने, आधा किलो चांदी की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए कैश नहीं मिले। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता बीकानेर। पूनरासर गांव में 17 से 19 सितंबर 2026 तक लगने वाले श्री हनुमानजी मेले…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर